अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट ने राज्य मानवाधिकार आयोग से समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई का किया गया मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 15, 2026
- 27 views
पटना-- अंबिका ब्राह्मण एकता मंच ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय संयोजक ब्रजेश पांडेय के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष सचिवालय, पटना में एक परिवाद पत्र सौंपकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, उत्तर प्रदेश द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति “रंडी” जैसे अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की कि इस प्रकार की अमर्यादित एवं अपमानजनक भाषा सामाजिक सौहार्द एवं मानवाधिकार की भावना के विरुद्ध है। किसी भी व्यक्ति, समाज अथवा वर्ग के प्रति सार्वजनिक मंचों पर असंसदीय एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। इस बयान से संपूर्ण ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश एवं दुख व्याप्त है।
अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया गया कि इस परिवाद पत्र की प्रति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी प्रेषित की जाए तथा संबंधित प्रवक्ता के विरुद्ध तत्काल पार्टी स्तर पर निलंबन एवं कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की जाए।
मंच के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजजनों ने ब्राह्मण समाज से अधिक से अधिक संख्या में संगठित होकर सम्मान, स्वाभिमान एवं न्याय की रक्षा हेतु आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की मान-प्रतिष्ठा एवं गरिमा सदैव अक्षुण्ण रहनी चाहिए।
इस अवसर पर अमन कुमार, मनोज कुमार, राघवेंद्र प्रसाद, अशोक पांडे, देव पांडे, सत्येंद्र गिरी, सतेंद्र कुमार, अयोध्या गिरी, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, कमलेश पांडे, दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर कर मानवाधिकार आयोग के समक्ष न्याय की मांग का समर्थन किया।


रिपोर्टर