सासाराम-शिवसागर के बीच रेल ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, इलाके में सनसनी

रोहतास।सासाराम और शिवसागर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह एक युवक और युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

स्थानीय लोगों ने सुबह ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी के घर से युवक-युवती लापता हैं तो वे तुरंत संपर्क करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट