जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर आएंगे 26 मई को शिवहर में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 19, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर शिवहर 26 मई को आने वाले हैं।पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने उनके आगमन की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय में एक समीक्षात्मक बैठक की है।
प्रशांत किशोर के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर सारी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया है। उक्त बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी नवल किशोर रावत और महासचिव भी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने बताया है कि प्रशांत किशोर जी का विशाल कार्यक्रम शिवहर में होगा। उक्त बैठक में महिला जिला अध्यक्ष बीनू कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्टर