हत्या के आरोपी तीन गिरफ्तार



रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हुई हत्या। हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। नगर थानाक्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ला निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलू की बीते मंगलवार की देर रात नवरतन बाजार में हत्या आपसी रंजिश में की गयी,जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने की है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सासाराम ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि मृतक चार साल पूर्व में हुई एक हत्या के मामले में नामजद था,जो जमानत पर जेल से बाहर था। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस को घटनास्थल के आसपास के ही घरों में अपराधियों को छुपे होने का पता चला। त्वरित कार्रवाई करते हुए काजीपुरा निवासी घटना के सूत्रधार रिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी,पंकज सोनी तथा राजू सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या में शामिल सभी हत्यारों की पहचान कर ली गयी है। इसमें कुल सात अभियुक्त बनाये गये हैं। अन्य की धर-पकड़ के लिए पुलिस की छापामारी जारी है,जल्द ही सभी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। घटनास्थल से पुलिस ने तीन जिन्दा कारतूस तथा दो खोखा भी बरामद किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट