आज लगेगा एक दिवसीय जाब कैंप


रोहतास।बिहार सरकार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैम्प में SIS Security के द्वारा दिनांक 04.06.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 03:00 बजे अपराहन तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जॉब कैम्प में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर, सी०आई०टी० एवं सिक्यूरिटी ऑफिसर के पदों पर चयन प्रक्रिया की जाएगी। जिसमे वेतन 16000-36000 तक होगा जिसमे सभी पदों वेतन का अलग अलग होगा ।


उक्त से संबंधित योग्यताधारी युवक आयोजित जॉब कैम्प में भाग ले सकते है। कैम्प में भाग लेने हेतु उम्मीदवार अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उक्त तिथि में, जॉब कैम्प में आकर कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।


नियोजक निजी क्षेत्र के है। अतएव नियोजन के शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, डालमियानगर मात्र सुविधा प्रदाता की भूमिका में है।


नियोजक को निदेश दिया जाता है कि जॉब कैम्प स्थल पर अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का कोई पैसे का लेन-देन सहित कोई ठगी नहीं करेंगे, ऐसी शिकायत आने पर आप स्वयं जिम्मेदार एवं कार्रवाई के भागीदार बनेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट