विश्व पर्यावरण दिवस पर परिषद वाटिका में किया पौधारोपण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 05, 2026
- 69 views
तलेन । नगर परिषद तलेन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत परिषद वाटिका में पौधारोपण किया गया साथ ही, स्वच्छता अभियान सिंगल यूजर प्लास्टिक बेन व पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ दिलाई गई व विशेष बैठक स्त्रोत पर 4 भागों में कचरा पृथक्करण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन क्रियान्वयन हेतु नवीन नियमों के परिप्रेक्ष्य में बैठक का आयोजन भी किया गया। अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष महोदय नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद महेश यादव, कैलाश मोहन यादव, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम यादव नगर परिषद उपयंत्री राजेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधि, कर्मचारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर