शराब कारोबारियों ने पुलिस पर किया पथराव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 07, 2026
- 3 views
रोहतास ।जिले के संझौली थाना क्षेत्र के तिलई गांव स्थित मुसहर टोली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर कथित शराब कारोबारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तिलई गांव के मुसहर टोली में छापेमारी एवं शराब विनष्ट करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर साथ ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां मौजूद शराब कारोबारियों और उनके समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया।
बताया जाता है कि देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अंततः पुली को महिला को छोड़ वैरंग वापस लौटना पड़ा।


रिपोर्टर