घरेलू गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा कीमत पहुंची ₹1042


रोहतास। आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा बढ़ोतरी के बाद रोहतास जिले में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹1042 हो गई है। बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ेगा, खासकर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों की रसोई का खर्च और बढ़ेगा।*


*उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों से घर का बजट बिगड़ रहा है। वहीं, तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।*


*मुख्य बातें:*


घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा


तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम


रोहतास में नया रेट ₹1042


आम उपभोक्ताओं पर बढ़ा महंगाई का बोझ

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट