एसपी ने तीन बच्चियों को किया सम्मानित


रोहतास। एसपी ने काराकाट कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की तीन छात्राओं को पुनः किया सम्मानित

सासाराम अनिल कुमार दुबे 

रोहतास। जिले के काराकाट प्रखंड स्थित जयश्री के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की तीन छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रोहतास, रौशन कुमार ने अपने कार्यालय पर विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान हाल ही में 2 जून दिन मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान बच्चियों द्वारा बनाई गई रेखाचित्र और सस्टेनेबल क्रिएशंस पर मिलने वाली प्रशंसा के चलते दिया गया। वार्डन गुड़िया पांडे के सहयोग से बुलाई गई तीनों छात्राओं में गुड़िया कुमारी शामिल हैं, जिन्होंने जिला अधिकारी उदिता सिंह की रेखाचित्र बनाकर ध्यान खींचा था। करिश्मा कुमारी ने एसपी रौशन के चित्र बनाकर और रचनात्मक कला प्रस्तुत कर समारोह में सबका मन मोह लिया था साथ ही डीएम और एसपी का भी। वहीं रोशनी कुमारी ने पहले एक सस्टेनेबल बुक बनाई थी और इस बार सस्टेनेबल स्टेशनरी स्टैंड बनाकर एसपी का ध्यान आकर्षित किया। जानकारी के अनुसार रोशनी के माता-पिता नहीं हैं और वह विद्यालय के आवास में रहकर पढ़ाई कर रही है। एसपी रौशन कुमार ने कार्यालय में तीनों बच्चियों को उपहार देकर सम्मानित किया और उन्हें पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने तथा लक्ष्य की ओर दृढ़ संकल्प से बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमेशा इनके साथ है और किसी भी कठिनाई में मदद के लिए तत्पर रहेगा। बच्चों से लंबी बैठकर पढ़ाई, करियर और लक्ष्य निर्धारण पर चर्चा भी की गई, जिससे छात्राओं का मनोबल बढ़ा। कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन गुड़िया पांडे ने एसपी रौशन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं तो मेधावी छात्राएं अपने लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगी। विद्यालय व पुलिस प्रशासन के इस सहयोग को स्थानीय समाज ने भी सराहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट