नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 08, 2026
- 4 views
रोहतास।जल जमाव की शिकायत पर हरकत में नगर निगम नगर आयुक्त सासाराम संज्ञान लिया सफाई कार्य शुरू हो गया है।
वार्ड नंबर 31 स्थित गुरुद्वारा टकसाल संगत जी के आसपास जल जमाव की समस्या को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले पर गुरुद्वारा टकसाल संगत जी के प्रबंधक कमेटी के महामंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की थी।
वीडियो के वायरल होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और आज मौके पर सफाई कार्य जोर-शोर से धरातल पर होता दिखाई दिया। क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और जमा गंदगी को हटाने का कार्य जारी है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि सफाई अभियान के बाद जल जमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और आम लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। वार्ड नंबर 31 का यह मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


रिपोर्टर