अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 211/26, दिनांक 08 जून 2026, दर्ज धारा 303(2)/317(2) बीएनएस-2023 के तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कांड में नामजद अभियुक्त पिंटू राम (पिता- रामजी राम), अमित कुमार (पिता- मनु राम), दोनों निवासी पदुमटोला तथा वेद प्रकाश (पिता- स्व. मुरली प्रसाद), निवासी बराढ़ीगोला, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है तथा उनके विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अकोढ़ीगोला थाना पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट