जनसमस्याओं को लेकर नासरीगंज में राजद का धरना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 09, 2026
- 4 views
रोहतास। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को नासरीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मो. तारिक उर्फ मन्ना खान ने किया, जबकि वरिष्ठ राजद नेता जनार्दन सिंह धरना प्रभारी के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है तथा सरकार जनसमस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है। कार्यक्रम के बाद राजद नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।


रिपोर्टर