टाल फ्री 181 की महिलाओं को दी गई जानकारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 09, 2026
- 2 views
रोहतास।कोनकी पंचायत के कर्मा गाँव में जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन के द्वारा 181 महिला हेल्पलाइन,बाल विवाह रोकथाम, भ्रूणहत्या,घरेलू हिंसा तथा दहेज हत्या इत्यादि के साथ-साथ सरकार द्वारा दी जा रही अन्य योजनाओं के लाभ जैसे कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना,पेंशन,आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण,शिक्षा,रोजगार, जीविका इत्यादि को लेकर एक व्यापक सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। जागरूकता कार्यक्रम में डीएचइडब्लू के कर्मियों द्वारा बाल विवाह के कानूनी परिणामों और कम उम्र में शादी से बेटियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर खतरों की जानकारी दी गयी। ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी गुप्त सूचना या सहायता के लिए सरकार के 24 घंटे चालू रहने वाले टोल-फ्री नंबर 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान को पूरी तरह गुप्त रखा जाता है ताकि सुरक्षा बनी रहे। ग्रामीणों को बेटियों को उच्च-शिक्षा दिलाने,समाज में लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना और लैंगिक हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम के जरिये ग्रामीणों से अपील किया गया कि वे बेटियों को उच्च शिक्षा दें और समाज से लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करें।


रिपोर्टर