डेहरी ऑन सोन RPF की बड़ी कार्रवाई - 29 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास। मंगलवार को RPF डेहरी ऑन सोन की टीम ने सोननगर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत करीब ₹26,590 है।



निरीक्षक राम विलास राम, उप निरीक्षक मनोज कुमार, प्रधान आरक्षी देवलास राम, प्रधान आरक्षी सर्वोदय पासवान और आरक्षी शाहजहां खान की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। प्लेटफार्म संख्या-02 पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला।



नाम - राजा कुमार भारती, उम्र 26 वर्ष  

पिता - स्व. संजय पासवान  

निवासी - ढढना बिगहा, थाना जम्हौर, जिला औरंगाबाद, बिहार


 बरामद हुआ:-29 अदद रॉयल स्टैग व्हिस्की - 20 अदद डार्कब्लू व्हिस्की - 18 अदद 8 PM व्हिस्की- कुल: 29 लीटर अंग्रेजी शराब, कीमत ₹26,590



आरोपी ने बताया कि बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए शराब ले जा रहा था।


आगे की कार्रवाई:

मौके पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जब्त शराब समेत GRP थाना सोननगर को सौंप दिया गया। 


   


बिहार में शराबबंदी के चलते RPF लगातार स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चला रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट