स्वच्छता ही सेवा: गया को स्वच्छ बनाने के लिए युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने की जन-जागरूकता की अपील

"'नगर निगम के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है स्वच्छता, गंदगी बीमारियों की जड़"

गया--- शहर के मानपुर स्थित जनकपुर मोहल्ला पुलिस कॉलोनी निवासी शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी स्वर्गीय बादल सिन्हा के सुपुत्र व युवा समाजसेवी और विशाल प्राइवेट आईटीआई, बोधगया के ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी (उर्फ एपी) ने गया शहर की स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है ! मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गया शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर निगम का कार्य नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है ! उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कचरा और गंदगी ही तमाम बीमारियों की जड़ है, जिससे निपटने के लिए नगर निगम को समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को निरंतर प्रेरित करना चाहिए ! आकाश ने गयावासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखें ताकि एक स्वस्थ और स्वच्छ शहर का निर्माण सुनिश्चित हो सके !

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट