नाली की सफाई न होने से मुख्य सड़क हुआ तालाब में तब्दील



रामपुर/कैमूर:--- प्रखंड के खरेंदा गांव की मुख्य सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो चुकी है। शनिवार की शाम हलकी की बारिश होने पर सड़क पर पानी लग गया ग्रामीण बैरागी बाबा का कहना है कि खरेंदा वार्ड नंबर 1 में लालजी पांडे के द्वार पर  नाली का पानी से मुख्य सड़क पर जाम लग जाती है नाली की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली की सफाई नहीं कराई गई। नतीजा, हल्की बारिश में ही सड़क पर घुटनों तक पानी भर जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली छात्रों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। गंदे पानी के जमाव से बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों को डर है कि इससे बीमारी फैल सकती है। सबसे बड़ी बात ये है कि इस समस्या पर जिम्मेदार लोग पूरी तरह मौन हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट