प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 14, 2026
- 16 views
रोहतास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित "12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के", मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल की अध्यक्षता में सासाराम परिसदन में आयोजित किया गया। जिसमें मोहनिया विधायक श्रीमति संगीता कुमारी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति शीला सिंह कुशवाहा एवं पूर्व विधायक ललन पासवान शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। देश की अर्थव्यवस्था आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुकी है। सरकार ने जीएसटी लागू कर कर व्यवस्था को सरल व पारदर्शी बनाया है। नोटबंदी के बाद डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिला, जिससे लोगों को सुविधाएं प्राप्त हुईं और वित्तीय व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के पर रविवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे
आंमलोगों तक पहुंच रहा है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। अब सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचती है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है। किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। खेलो इंडिया अभियान के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही
भारतीय पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बिहार में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में सड़क, रेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। रोहतास और कैमुर में भी कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। विभिन्न रेल परियोजनाओं के माध्यम से जिले को अन्य राज्यों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में मेडिकल कालेजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में मोहनिया विधायक श्रीमती संगीता कुमारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक ललन पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, कार्यालय प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी सहित कई नेता मौजूद थे।


रिपोर्टर