शारदीय महा अभियान को दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 15, 2026
- 4 views
रामपुर (कैमूर):-- सोमवार को शारदीय महा अभियान के तहत रामपुर प्रखंड के कृषि सभागार भवन में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसल की उन्नत तकनीक, बीज उपचार, जैविक खेती एवं सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि शारदीय महा अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करना है। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रखंड के प्रगतिशील किसान, कृषि एटीएम अमन कुमार सिंह समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे।


रिपोर्टर