2.7 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार

रामपुर (कैमूर):-- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में बेलाव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम पुलिस ने बेलाव थाना क्षेत्र के बेलाव निवासी शशिकांत सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, उम्र 36 वर्ष, पिता चन्देश्वर सिंह के घर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान घर से 2.7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपित शशिकांत सिंह उर्फ मुन्नू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आज सोमवार को मेडिकल जांच उपरांत न्यायालय भेज दिया गया है, थाना प्रभारी परमहंस कुमार ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट