कानू विकास संघ चुनाव: शंकर के हाथ जिला, गोपी के जिम्मे महानगर की कमान

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- कानू विकास संघ बिहार के गया महानगर एवं गया जिला इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में गया महानगर के तीनों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसमें गोपीनाथ प्रसाद अध्यक्ष, अयोध्या लाल सचिव तथा राजीव नयन कोषाध्यक्ष चुने गए।

वहीं गया जिला इकाई में सचिव पद पर शंकर कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने के बाद नवलेश कुमार को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शंकर कुमार गुप्ता एवं सनोज कुमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शंकर कुमार गुप्ता विजयी रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार, सामाजिक समस्याओं के समाधान तथा राजनीतिक हिस्सेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही।

चुनाव कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू, प्रदेश महासचिव कृष्णानंदन साव, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनय कुमार, मगध प्रमंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, जहानाबाद जिला अध्यक्ष नवल प्रसाद, झारखंड संरक्षक सकलदेव प्रसाद, मुंगेर प्रमंडल अध्यक्ष मुन्ना करणभाई, मगध प्रमंडल उपाध्यक्ष राजाराम प्रसाद, राम प्रसाद साह, रामजी प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, बिट्टू कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर में सरकार से कंसार आयोग के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास एवं अधिकारों की सुरक्षा के लिए आयोग का गठन आवश्यक है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट