ट्यूशन के बाद घर लौट रहे छात्रों में हुई झड़प, एक कि संदेहास्पद स्थिति में मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 17, 2026
- 4 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
चैनपुर/कैमूर:-- जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव में ट्यूशन से घर लौट रहे दो बच्चों में हुई झड़प एक कि संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल, मृतक किशोर सिकंदरपुर गांव निवासी बब्बन गोंड का 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है, हालांकि डॉक्टर द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए, वहीं भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि किशोर 8 वी क्लास का छात्र है जो आज दोपहर को गांव में ही ट्यूशन पढ़ने गया था.जहां ट्यूशन में ही इसकी दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, जहां से छुट्टी होने के बाद पढ़कर घर लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में दोनों आपस में भीड़ गए, जहां प्रिंस अचानक गिरने के बाद अचेत अवस्था में हो गया,
जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया जिसके बाद परिजन अनन फानन में इलाज के लिए किशोर को सदर अस्पताल ले आए. जहां चिकित्सक ने उसे मृतक घोषित कर दिया, सोचने वाली बात तो यह है कि किशोर के शरीर पर चोट लगने का कोई निशान नहीं है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्लियर होता, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराकर शव को दाह संस्कार के लिए अपने साथ घर ले गए.
हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दिया गया है.


रिपोर्टर