22 जून 2026 से डे कोर्ट होने वाला को समय अवधि विस्तार कर दिनांक 29 जून 2026 तक हुआ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 20, 2026
- 13 views
कैमूर-- व्यवहार न्यायालय दिनांक 19 जून 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनुराग सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर के द्वारा आदेश संख्या 159 सन 2026 दिनांक 19 जून 2026 मेमो नंबर 1764 सन 2026 दिनांक 19 जून 2026 एक पत्र जारी किया गया की मॉर्निंग कोट सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर एवम अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया मॉर्निंग कोर्ट को विस्तार करते हुए दिनांक 27 जून 2026 तक का आदेश निर्गत किया गया है। न्यायालय सूत्रों से जो पत्र जारी हुआ है उसके अनुसार 22 जून 2026 से जो डे कोर्ट होने वाला था उसकी अवधि विस्तार कर 29 जून 2026 से डे कोर्ट सिविल कोर्ट भभुआ कैमूर एवम अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया चलेगा। इसकी प्रति जिला पदाधिकारी कैमूर पुलिस अधीक्षक कैमूर सिविल सर्जन कैमूर जेल अधीक्षक कैमूर भभुआ जिलाअधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर अनुमंडल अधिवक्ता संघ मोहनिया अन्य कई विभागों के विभाग को पत्र निर्गत किया गया है। पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि इसके पूर्व प्रधान जिला एवं सत्य न्यायाधीश कैमूर के द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को ऑर्डर संख्या 78.2026 मेमो नंबर 10 15 सन 2026 एक आदेश हुआ था की दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 20 जून 2026 तक मॉर्निंग कोर्ट चलेगा 22 जून 2026 से डे कोर्ट 10:30 दिन से 4:30 बजे शाम तक चलेगा। गर्मी और लुक आँच की वजह से प्रधान जिला एवं जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर भभुआ के द्वारा 27 जून 2026 तक मॉर्निंग कोर्ट चलाने का आदेश आज दिनांक 19 जून 2026 को पत्र जारी किया गया है।


रिपोर्टर