योग दिवस पर न्यायाधीशों ने किया योगाभ्यास

शिवहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर आयोजित किया गया

जिला जज दीपक कुमार ने योग को जीवनशैली बनाने पर जोर दिया

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर दीपक कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार के निर्देशानुसार एडीआर भवन में एक विशेष योग शिविर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक शांति को बढ़ावा देना था।

इस योग शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार और सचिव ललन कुमार ने सामूहिक योगाभ्यास किया। व्यवहार न्यायालय के अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

सत्र के दौरान उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार ने योग को मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के चुनौतीपूर्ण कार्यों को कुशलतापूर्वक निभाने के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अनिवार्य है, जिसमें योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जिला जज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल एक दिन का अभ्यास नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सभी न्यायिक अधिकारियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया, ताकि एक स्वस्थ, तनाव मुक्त और ऊर्जावान कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट