डेहरी अनुमंडल कोर्ट में मनाया गया योग दिवस, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया योगाभ्यास।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 21, 2026
- 10 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रबिबार को डेहरी अनुमंडल न्यायालय परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की और कोर्ट के अधिकारी, अधिवक्ता व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। सुबह-6:00 से 8:00 तक सभी लोगों ने 2 घंटा पूरा योग अभ्यास किया
योग सत्र की शुरुआत प्राणायाम और सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन समेत कई आसनों का अभ्यास कराया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि तनावपूर्ण दिनचर्या में मानसिक संतुलन और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग सबसे सरल उपाय है। न्यायिक कार्य में भी एकाग्रता और धैर्य जरूरी है, जो योग से मिलता है।
इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मियों ने कहा कि योग को प्रतिदिन की फिटनेस का आधार बनाना चाहिए। _"योग कीजिए और जिंदगी भर निरोग रहिए"_ का संदेश देते हुए लोगों ने माना कि स्वस्थ शरीर ही कार्यक्षमता की कुंजी है।
वक्ताओं ने याद दिलाया कि पहले के जमाने में ऋषि-मुनि भी योगाभ्यास करते थे। आज के युग में डॉक्टर भी मरीजों को नियमित योग करने की सलाह देते हैं ताकि बीमारियों से बचा जा सके। _"योग करते रहिए, जिंदगी भर स्वस्थ रहिए और मस्त रहिए"_ - यही जीवन का मूलमंत्र है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। आयोजकों ने कहा कि निरोग जीवन ही सबसे बड़ा अधिकार है और योग ही वह रास्ता है जिससे हम ताउम्र स्वस्थ रह सकते हैं। उपस्थित लोगों में सभी न्यायिक दंडाधिकारी मौजूद थे साथ में अधिवक्ता विधिक संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी अधिवक्ता सुधीर तिवारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर