अकोढ़ीगोला की CO सुश्री निधि ज्योत्सना बनीं SDM, 70वीं BPSC में पाई सफलता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 21, 2026
- 4 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे।
डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला प्रखंड की अंचलाधिकारी सुश्री निधि ज्योत्सना ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।
सुश्री निधि ज्योत्सना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, प्रशासनिक दक्षता और जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली के लिए क्षेत्र में पहले से ही चर्चित रही हैं। SDM पद पर उनके चयन की खबर मिलते ही अकोढ़ीगोला और पूरे रोहतास जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
लोगों का कहना है कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लगन का नतीजा है। सभी ने उम्मीद जताई है कि वे नए दायित्व का निर्वहन भी पूरी ईमानदारी और क्षमता से करेंगी।
सुश्री निधि ज्योत्सना की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगातार मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


रिपोर्टर