अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सहज योग केंद्र के द्वारा मंडल कारा सासाराम में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया


रोहतास।रविवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर सासाराम सहज योग केंद्र के द्वारा मंडल कारा सासाराम में बंदियो ,अधिकारियों एवं जेल कर्मियों को योग सिखाया गया तथा योग की महत्ता एवं लाभ को सभी को बताया गया। योग करने की पद्धति विश्व निर्मला माता श्री निर्मला देवी के सहज योग पद्धति से सभी को योग से होने वाले गुणात्मक विकास पर प्रकाश डाला गयाl उपेंद्र कुमार लोक अभियोजक रोहतास (कार्यक्रम समन्वयक) सासाराम सहज योग केंद्र की संचालिका अंजू पांडेय, प्रेमचंद सिंह, सुषमा सिंह एवं रेणुका पटेल ने सासाराम सहज योग केंद्र के द्वारा मंडल कारा सासाराम में सहज योग्य विधि से योग का कार्यक्रम क्रियान्वित किया गया। 

कार्यक्रम का समापन सुजीत कुमार राय मंडल अधीक्षक रोहतास के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ममता सिंह, मीरा देवी, अंशु कुमारी, राम भरत सिंह, प्रीति शर्मा, विनीता अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।उपाधीक्षक नंद मोहन सिंह, सहायक अधीक्षक कुंदन कुमार एवं रागिनी कुमारी के साथ अन्य जेल कर्मी गुड्डू कुमार, संदीप कुमार, पायल कुमारी तथा राकेश कुमार वर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सुचारू ढंग से क्रियान्वित करने में अपना भरपूर योगदान दिए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट