बीपीएससी में धरहरा की सुधा बनी एसडीएम


रोहतास । जिले के दिनारा प्रखंड की बेटी सुधा सिंह ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है।दिनारा प्रखंड क्षेत्र के करहंसी पंचायत के धरहरा गांव के जगनारायण सिंह की पुत्री सुधा सिंह का चयन SDM पद पर हुआ है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बीपीएससी की फाइनल परीक्षा में 167वां रैंक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट