देवघाट में एनसीसी कैडेटों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 22, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- 27 बिहार बटालियन एनसीसी के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान विष्णु की पावन नगरी देवघाट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग एक हजार एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सरदारी लाल ने कैडेटों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग एक हजार कैडेटों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। योग कार्यक्रम के दौरान कैडेटों एवं एनसीसी स्टाफ ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा,सूबेदार सूरज सोरन, एएनओ सुरेश कुमार, एएनओ राजेश कुमार भदानी, एएनओ जय प्रकाश, एएनओ अभिमन्यु कुमार, एएनओ धर्मवीर, एएनओ डॉ. अशोक कुमार, नायब सूबेदार आशित कुमार, सीएचएम देवराज सिंह, सीएचएम धीरेंद्र सिंह, हवलदार ललित कुमार, हवलदार देशपाल सिंह, सीएचएम प्रमोद कुमार, हवलदार नील पीडी गुरूंग, हवलदार मांझी राय, हवलदार गुड्डू कुमार, सीएचएम रामकिशोर चौधरी, हवलदार जगदीश सिंह, प्रभात तिवारी, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार, बिरेंद्र कुमार, क्लर्क लक्ष्मण,क्लर्क मिंटू एवं क्लर्क संतोष झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन योग के प्रति जागरूकता,स्वस्थ जीवनशैली और स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ किया गया।


रिपोर्टर