अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 47वीं बटालियन सीआरपीएफ में योग का उत्साह, 100 से अधिक जवानों ने प्रधानमंत्री के साथ किया लाइव योगाभ्यास
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 22, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- 47वीं बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट अवधेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित बटालियन के 100 से अधिक जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी जवानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लाइव कार्यक्रम से जुड़कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग सत्र के दौरान विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। जवानों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।


रिपोर्टर