छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 14 ट्रेनें रद्द, 16 का बदला रूट


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डिहरी आनसोन रोहतास।छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर तीसरी लाइन निर्माण के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने 22 जून से 01 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।


14 पैसेंजर/एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे के अनुसार बरवाडीह, डाल्टनगंज, डेहरी ऑन सोन रूट की मुख्य पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हैं:

- *53357/53358 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर*: 22 से 28 जून तक रद्द

- *53611/53612 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर*: 22 से 28 जून तक रद्द  

- *53351/53352 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर*: 23 से 28 जून तक रद्द

- *53347/53348 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर*: 22 जून से 01 जुलाई तक रद्द

- *63557/63358 बरकाकाना-वाराणसी मेमू*: 23 से 27 जून तक रद्द

- *18635/18636 रांची-सासाराम एक्सप्रेस*: 23 से 28 जून तक रद्द

- *53349/53350 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर*: 23 से 30 जून तक रद्द


*16 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित*

लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनें अब मूरी-बोकारो-गोमो-गया या धनबाद-गया-सोन नगर रूट से चलेंगी:

- *18523/18524 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस*: 24-25 जून को डायवर्ट

- *12873/12874 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस*: 23-26 जून को डायवर्ट  

- *12877/12878 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ*: 23-26 जून को डायवर्ट

- *18101/18102 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस*: 22-26 जून को डायवर्ट

- *11448/11447 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस*: 23-27 जून को डायवर्ट


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेनों के पहुंचने में 2 से 4 घंटे की देरी हो सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट