डेहरी के प्रियांशु राज का बिहार अंडर-19 T-20 टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 23, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरीडालमियानगर थाना क्षेत्र के प्रयाग बिगहा निवासी 18 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज प्रियांशु राज का टी-20 बिहार पुरुष अंडर-19 क्रिकेट टीम 2026-27 में चयन हुआ है। उनका पहला मुकाबला जुलाई माह में पंजाब अंडर-19 टीम के खिलाफ होगा।
*हालिया प्रदर्शन*
8 जून को मध्य प्रदेश में ग्वालियर स्ट्राइकर टीम से खेलते हुए प्रियांशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। टीम की जीत में योगदान के लिए उन्हें गोल्डन कप से सम्मानित किया गया।
क्रिकेट सफर और प्रेरणाय
पिता कमलेश सिंह उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन 6 साल की उम्र से क्रिकेट से लगाव था। महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर विकेटकीपर बल्लेबाज बनने का सपना देखा। बोधगया के मगध पैंथर क्रिकेट क्लब में 1 साल प्रशिक्षण लिया। कोच राजीव सर ने असफलताओं के दौरान मार्गदर्शन किया।
परिवार
पिता औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के लालारो गांव के निवासी हैं और चावल-गेहूं के व्यवसाय से जुड़े हैं। माता नैन्सी देवी गृहिणी हैं। प्रियांशु दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे हैं।
सम्मान समारोह
डालमियानगर क्रिकेट कमेटी, हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुंवर टूर्नामेंट कमेटी ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष डॉ. ओ. पी. आनन्द और निर्देशक रवि शेखर ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रियांशु ने सफलता का श्रेय माता-पिता, कोच और परिवार के सहयोग को दिया है।


रिपोर्टर