जिला जज डीएम एसपी ने किया बाल संरक्षण संस्थान का निरीक्षण


रोहतास।माननीय उच्च न्यायालय पटना द्वारा सीडब्ल्यूजेसी 1848/2022 में दिए गए आदेश के आलोक में रोहतास जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के निरीक्षण हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनुज कुमार जैन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आज दिनांक 23.06.2026 को पर्यवेक्षण गृह, रोहतास व विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, रोहतास का औचक निरीक्षण किया। 

पर्यवेक्षण गृह रोहतास में कुल 48 विधि विवादित किशोर आवासित थे। जबकि विशिष्ट दत्तक-ग्रहण संस्थान रोहतास में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के कुल 7 बच्चें मौजूद थे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों के आवासन, खानपान, उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा व विभिन्न क्रियाकलापों की जांच की गई।

इस मौके पर जिला पदाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री रौशन कुमार, अपर समाहर्ता श्री ललित भूषण रंजन, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी श्री सुभाष कुमार, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास श्री सुधीर कुमार पासवान, वरीय उपसमाहर्ता सह सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सुश्री विनीता कुमारी एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट