आशा कर्मियों ने बकाया मानदेय,पारिश्रमिक भुगतान को लेकर कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 24, 2026
- 9 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (महासंघ गोप गुट/हेक्टू) के बिहार राज्य कमेटी के आह्वान पर आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर अपने लंबित मानदेय एवं पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर 23 जून 2026 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू करेंगे.
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बकाया राशि के भुगतान के लिए लगातार सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की जाती रही है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है. इसके कारण आशा कार्यकर्ता आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और गंभीर कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं.
इसी परिस्थिति को देखते हुए बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (महासंघ गोप गुट/हेक्टू) के आह्वान पर 23 जून 2026 से आक्रोशपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा. संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी बकाया मानदेय एवं पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
यह कार्य बहिष्कार कार्यक्रम कैमूर जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित किया जाएगा. आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित प्रशासन की होगी.


रिपोर्टर