डेहरी बनेगा बिहार का 12वां ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, शहरी विकास को मिलेगी नई उड़ान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 25, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के लिए बड़ी और ऐतिहासिक खुशखबरी सामने आई है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डेहरी में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र एवं विकास प्रक्रिया के चयन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही डेहरी राज्य का 12वां ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनने की ओर अग्रसर हो गया है।
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य बढ़ती शहरी आबादी के दबाव को कम करना, आधुनिक सुविधाओं से युक्त नियोजित शहर विकसित करना तथा रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित करना है। डेहरी में प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के विकसित होने से आवास, सड़क, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य शहरी सुविधाओं का आधुनिक ढांचा तैयार किया जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना रोहतास जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल डेहरी बल्कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, बल्कि निवेश और रोजगार बढ़ेगा।


रिपोर्टर