भाजपा नेताओं ने सामूहिक रूप से सुनी 'मन की बात', डॉ. मनीष पंकज मिश्रा बोले– यह जन-आंदोलन बन चुका है
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 28, 2026
- 6 views
प्रधानमंत्री के जल संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण के संदेशों को बताया प्रेरणादायक
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का प्रसारण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों की जानकारी लगातार मिलती है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के महत्व पर विशेष बल देते हुए "बूंद-बूंद पानी बचाओ" का संदेश दिया, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत, मेघालय की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक उपलब्धियों का उल्लेख कर भारत की समृद्ध संस्कृति से देशवासियों को परिचित कराया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रत्येक 'मन की बात' के माध्यम से जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है।
अंत में उन्होंने गया की पावन धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी प्रकार देशवासियों के साथ प्रेरणादायक विचार साझा करते रहें और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करें।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, दीपक पांडेय, महेश यादव, कुंदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर