रोहतास जिला प्रभारी सचिव को उपस्थिति में सहयोग शिविर का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 28, 2026
- 4 views
रोहतास।बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के तहत आज दिनांक 28 जून 2026 को रोहतास जिले के ग्राम पंचायतों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में नासरीगंज प्रखंड के पडुरी पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव, रोहतास-सह-सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार श्री संदीप कुमार आर. पुडकलकुट्टी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य पंचायतों को अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं जनकल्याणकारी बनाना है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना, आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराएं।
जिला प्रभारी सचिव ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इस माह के विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रखा गया था, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिले के पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों (मुखिया, वार्ड सदस्य), ग्राम सभा के सदस्यों, युवाओं और जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर त्वरित कार्रवाई हेतु रोडमैप तैयार किया गया। थीम के अनुरूप पंचायतों में महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई।


रिपोर्टर