ट्रक से टकराई अनियंत्रित कार, चालक गंभीर रूप से घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 03, 2026
- 5 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--- स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदगंज बाजार के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार चला रहे चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) निवासी स्वर्गीय शिवानंद शुक्ला के पुत्र डॉ. ओ.पी. शुक्ला अपनी कार से पटना जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर महमूदगंज बाजार के समीप गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. ओ.पी. शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।


रिपोर्टर