बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न


रोहतास।जिला प्रशासन द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत 'बेटी जन्मोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन राजपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, राजपुर पर किया गया । इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने,लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक ने आमजन से अपील की है कि वे बेटियों के जन्म को गर्व और खुशी के साथ मनायें तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन का मानना है कि बेटी का जन्म केवल एक परिवार का नहीं,बल्कि पूरे समाज के लिए उत्सव का अवसर है। शिक्षित,स्वस्थ एवं सशक्त बेटियाँ ही समृद्ध परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के द्वारा सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया है,ताकि बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कन्या माताओ को फलों की टोकरी एवं बेबी किट देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट