16 जून से लापता है अरमान अंसारी, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 06, 2026
- 10 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगरवलिया, पोस्ट सखरा निवासी अरमान अंसारी, पिता अब्बास अंसारी बीते 16 जून 2026 से लापता हैं।
परिजनों के अनुसार अरमान घर से साइकिल लेकर निकले थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
गुमशुदा अरमान अंसारी का कद लगभग 5 फुट और रंग सांवला है। लापता होने के समय उन्होंने नेवी ब्लू रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।
परिजनों ने आम लोगों और प्रशासन से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अरमान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल मोबाइल नंबर *849454344* पर संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
परिवार ने युवक की सकुशल घर वापसी के लिए लोगों से प्रार्थना भी की है।


रिपोर्टर