61 पुड़िया हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 21.33 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 06, 2026
- 4 views
दुर्गावती संवाददाता पिन्टु तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती/कैमूर:-- गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर पुलिस ने दुर्गावती थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 61 पुड़िया हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 05.07.2026 को सुबह करीब 09:00 बजे सूचना मिली कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरा स्थित रेलवे लाइन के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति हेरोइन छिपाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में थानाध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार शामिल थे। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से अभिषेक कुमार सिंह (20 वर्ष), पिता– मनोज सिंह, थाना– दुर्गावती, जिला– कैमूर को दंडाधिकारी की उपस्थिति में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 61 पुड़िया हेरोइन, जिसका कुल वजन 21.33 ग्राम है, बरामद किया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर