कैमूर के 151 पैक्सों में हुई वार्षिक आमसभा, प्रस्तुत किया लेखा-जोखा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 06, 2026
- 4 views
सहकारिता विभाग के अफसरो ने आम सभा मे उपस्थित होकर विभागीय योजना की दी जानकारी
आमसभा मे उपस्थित किसानो ने भी पैक्स समिति के समक्ष खुलकर रखी अपनी-अपनी बात
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के सभी 151 पैक्सों मे सोमवार को वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। आमसभा मे पैक्स समितियो के द्वारा 2025-26 का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पैक्स की कार्ययोजना तैयार कर सभा मे पारित किया गया। सभा के दौरान पैक्स अध्यक्ष एव विभागीय अफसरो के द्वारा सभी पैक्स सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य और पैक्सों की नियमावली से अवगत कराया गया। आमसभा मे उपस्थित किसानो ने पैक्स अध्यक्ष एव विभागीय अफसरो के समक्ष खुलकर अपनी-अपनी बात रखी। भभुआ प्रखंड के मीव पंचायत के सपनौतिया पैक्स कार्यालय पर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश नारायण की अध्यक्षता एव वरीय प्रखंड सहकारिता प्रखंड पदाधिकारी श्याम बिहारी के संचालन मे वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। अध्यक्ष ने पैक्स समिति द्वारा किए गए कार्यो को किसानो के सामने रखा। उन्होंने पैक्स कंप्यूटराइजेशन, गोदाम निर्माण, हरित कृषि संयंत्र एव अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इधर बीसीओ ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि ने विभाग के गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष की समाप्ति के छह माह के भीतर पैक्सों में हुई वार्षिक आमसभा आयोजित किया जाता है। बीसीओ ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। सभा के दौरान पैक्सों की प्रगति तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने एवं उन्हें सशक्त बनाने को लेकर भी विभिन्न विन्दुओ पर चर्चा हुई।


रिपोर्टर