गया कानू विकास संघ की प्रथम बैठक संपन्न,संगठन का हुआ विस्तार

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी--- पुलिस लाइन स्थित सिंगरा स्थान कंगाली बघौत मंदिर परिसर में कानू विकास संघ,गया जिला एवं महानगर की प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के विस्तार, चुनाव की आय-व्यय तथा कोष से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष गोपीनाथ प्रसाद ने जिला संरक्षक के रूप में राम प्रसाद साह तथा महानगर संरक्षक के रूप में कमलेश कुमार के नाम की घोषणा की। इसके अलावा महानगर उपाध्यक्ष पद पर शत्रुध्न प्रसाद एवं युवा संयोजक पद पर महेंद्र प्रसाद को मनोनीत किया गया।

संगठन विस्तार के तहत नरेश प्रसाद को गया सदर अनुमंडल अध्यक्ष तथा प्रेम कुमार को टेकारी अनुमंडल अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अनुमंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे। वहीं, कृष्णा प्रसाद को गया जिला एवं महानगर का अंकेक्षक नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त राजू प्रसाद एवं राजेश कुमार को महानगर का सक्रिय सदस्य बनाया गया। बैठक के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का संवैधानिक मर्यादा के अनुरूप तन, मन और धन से निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट