डीएम को साफा ने किए सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 10, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले के नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा का SAFA ने किया अभिनंदन, संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार ने जनहितैषी कार्यकाल की दी शुभकामनाएं।रोहतास के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के पदभार ग्रहण करने पर सोसाइटी अगेंस्ट फूड एडल्टरेशन (SAFA) ने उनका अभिनंदन करते हुए सफल, पारदर्शी एवं जनहितैषी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार ने जारी संदेश में कहा कि उन्हें विश्वास है कि श्री मिश्रा के कुशल, दूरदर्शी एवं संवेदनशील नेतृत्व में रोहतास में सुशासन, जनकल्याण, खाद्य सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पारदर्शी कार्यशैली तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जाने वाले प्रयास जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
पंकज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन की सक्रिय पहल से खाद्य जांच, जनजागरूकता अभियान, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा तथा जनस्वास्थ्य को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि SAFA खाद्य सुरक्षा, जनस्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाजहित के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
अंत में संस्था ने जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के सफल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रोहतास विकास, सुशासन और जनविश्वास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।


रिपोर्टर