अवैध हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को पड़ीं भारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 12, 2026
- 18 views
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर---- जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गईं। वायरल वीडियो का तकनीकी विश्लेषण और जांच के बाद पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी किशुन शाह के 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रितेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध हथियार के साथ अपना वीडियो अपलोड किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद मोहनियां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तकनीकी अनुसंधान के जरिए आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने या हथियारों का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन न मिले गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मोहनिया थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला हथियार लाइसेंसी था या अवैध तथा उसे आरोपी ने कहां से प्राप्त किया पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, भ्रामक या कानून का उल्लंघन करने वाले वीडियो पोस्ट करने से बचें। यदि किसी के पास ऐसी गतिविधियों की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।


रिपोर्टर