मां तुतला भवानी महोत्सव का भव्य आयोजन, नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति से झूमे हजारों दर्शक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 28, 2026
- 1 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां तुतला भवानी धाम के पास हर साल की तरह इस साल भी मां तुतला भवानी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
महोत्सव में नामचीन कलाकारों और संगीतकारों का जमावड़ा लगा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हजारों की संख्या में लोग लुत्फ उठा रहे हैं।
कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
ज्ञात हो कि तुतला भवानी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां हर साल महोत्सव में दूर-दराज से श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं।


रिपोर्टर