मोबाइल चोरी में तीन गिरफ्तार कर ज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 25, 2026
- 2 views
रोहतास ।जिले के बड्डी थानाक्षेत्र के गोतहर गाँव के मनीष सिंह के घर में रखे एक मोबाइल की चोरी कर ली गयी थी,जिसमें गाँव के ही विक्की सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस,, अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1 विप्लव कुमार के नेतृत्व में गोतहर में छापामारी कर विक्की को गिरफ्तार किया गया। जब उससे पूछताछ की गयी तब उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चोरी के खरीद-बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों के नाम बताये,जिसके निशानदेही पर आलमपुर निवासी सत्येंद्र कुमार तथा सुनील शर्मा सहित शिवसागर थाना के सिकरौर गाँव निवासी अमन कुमार सिंह को गिरफ्तार करते हुए इन सबों के पास से चोरी के कुल 16 मोबाइल बरामद किये गये। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।


रिपोर्टर