दुर्गावती में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 31 मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 26, 2026
- 4 views
सावठ के समीप एन एच-19 की दक्षिणी लेन में पुलिस की कार्रवाई, मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर बिहार से यूपी ले जा रहे थे तस्कर*
संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--- थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सावठ के समीप एनएच-19 की दक्षिणी लेन से 31 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त करते हुए मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर बिहार से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी लियाकत पिता किमो और इस्लाम पिता युसुफ तथा मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नौशाद पिता रहीस के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कंटेनर में 31 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर औरंगाबाद से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस ने सावठ के समीप घेराबंदी कर कंटेनर को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसमें से 31 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और कंटेनर को जब्त कर लिया।
यह पूरी कार्रवाई थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में पीटीसी आनंद दुबे, सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार सुमन सहित दुर्गावती थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 31 मवेशियों को बरामद किया गया है तथा तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मवेशियों को कंटेनर में क्रूरतापूर्वक भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर