बैठक में किसानों को नई तकनीक की दी जानकारी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 26, 2026
- 3 views
संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)--- रामपुर प्रखंड के किसान भवन में बुधवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने की।
बैठक में किसानों को कृषि की नई तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, कृषि योजनाओं का लाभ, बीज उपचार, मिट्टी की जांच, फसल प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीक के बारे में विस्तार से बताया गया।
बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल मौर्य ने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया जाएगा, ताकि वे नई तकनीक अपनाकर अपनी उपज बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि किसान चौपाल और किसान पाठशाला के माध्यम से गांव स्तर पर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
बैठक में कृषि विभाग और किसानों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि योजनाओं का लाभ रामपुर प्रखंड के हर किसान तक पहुंच सके। बैठक मैं तकनीकी प्रबंधक अमन सिंह किसान सलाहकार एवं किसान उपस्थित है


रिपोर्टर