ऑपरेशन सतर्क के तहत गाड़ी संख्या 63296 डाउन से 29700/– रूपये का लावारिस हालत में 47.625 लीटर विदेशी शराब बरामद किया बरामद


संवाददाता पारस नाथ दुबे।


 डेहरी रोहतास। सोमवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त/डीडीयू/ श्री दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन राजकिशोर कच्छवाहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अमरजीत दास साथ सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ राम, प्रधान आरक्षी संतोष कुमार, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, आरक्षी सत्य प्रकाश यादव सभी संयुक्त रूप से गाड़ी संख्या 63296 डाउन (डीडीयू – गया पैसेंजर) के डेहरी ऑन सोन स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 04 पर आगमन के उपरांत उक्त गाड़ी के इंजन से चौथा पांचवा कोच को अटेंड कर चेक करने पर यात्री के बैठने वाले सीट के नीचे दो सफेद रंग के बारे एवं दो सफेद रंग के झोले में विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी व देशी शराब कुल 47 लीटर 625 मिली लीटर अवैध शराब लावारिस हालत में कुल 29,700/– रुपए का बरामद हुआ | लावारिस हालत मे बरामद उक्त सभी शराब को विधिवत जप्ति सूची तैयार कर मौके पर जप्त किया गया । तथा एक लिखित शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट