धड़हर निवासी युवक की हिमाचल में सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक की लहर

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)----- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धड़हर गांव निवासी प्रदुम राजभर पिता रामप्रवेश राजभर का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। प्रदुम बद्दी स्थित हीमगार्ड कंपनी में कार्यरत थे। बताया गया कि ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सड़क दुर्घटना में गंभीर एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनके सिर में गहरी चोटें आईं।

घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और अंततः डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक का शव उनके पैतृक गांव धड़हर लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 प्रदुम राजभर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष के दो मासूम बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट